शिक्षा ज्योति: बच्चे को दें संपूर्ण स्कूल किट
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण गरीब बच्चों को स्कूल छोड़ने से रोकने के लिए हमारी संस्था उन्हें पूरी पढ़ाई सामग्री दे रही है। आपके सहयोग से बच्चों को मजबूत स्कूल बैग, 5 कॉपियां, ज्योमेट्री बॉक्स, पेन-पेंसिल सेट और स्कूल यूनिफॉर्म दी जाएगी। एक किट की लागत ₹350 से ₹600 तक है। आइए, एक बच्चे की पढ़ाई की ज़िम्मेदारी लें!
आरोग्य संजीवनी: मुफ्त चिकित्सा शिविर एवं आपातकालीन दवा किट
उत्तर प्रदेश के सुदूर गांवों में जहां अस्पताल नहीं हैं, वहां हमारी संस्था डॉक्टरों की टीम के साथ मुफ्त जांच और दवा वितरण शिविर लगा रही है। आपके डोनेशन से मरीजों की शुगर-बीपी जांच, आंखों की जांच, और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा किट (First Aid Kit) व 1 महीने की जरूरी दवाएं मुफ्त दी जाएंगी। एक मेडिकल किट का खर्च मात्र ₹250 है।
नारी शक्ति एवं हुनर: सिलाई मशीन व आजीविका टूल-किट
गरीब महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, बल्कि पैर पर खड़ा करने के लिए हमारी संस्था काम शुरू करने की टूल-किट दे रही है। आपके सहयोग से कोर्स पूरा करने वाली महिलाओं को ब्रांडेड सिलाई मशीन (लागत ₹4,500) या युवतियों को प्रोफेशनल ब्यूटीशियन किट दी जाएगी, ताकि वे अगले ही दिन से अपने घर से कमाई शुरू कर सकें।